धर्म

Agra : ग्राम कल्याण संकल्प के साथ संजय शर्मा की गोरखनाथ धाम तक पदयात्रा

मनोहर समाचार, आगरा। आस्था, संयम और ग्राम कल्याण की भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम महाव, थाना इरादतनगर, ब्लॉक सैय्या, तहसील खेरागढ़, जनपद आगरा निवासी संजय शर्मा(एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट) ने ग्रामवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं सामाजिक कल्याण की कामना को लेकर श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर तक पैदल यात्रा का शुभारंभ किया।

इस पावन संकल्प की पूर्ति हेतु संजय शर्मा ने सर्वप्रथम अपने ग्राम की सात परिक्रमा कर सात दिनों तक कठोर मौन व्रत का पालन किया। उनका यह तपस्वी मौन व्रत पूर्ण हुआ। इसके उपरांत उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ ग्राम महाव से गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ धाम के लिए अपनी पदयात्रा प्रारंभ की।

संजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की एक गहन आध्यात्मिक साधना है, जिसके माध्यम से वे बाबा गोरखनाथ के चरणों में नमन कर अपने ग्राम, समाज एवं राष्ट्र के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समस्त ग्रामवासियों की मंगलकामनाओं से जुड़ा हुआ है।

पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। ग्रामवासियों ने उन्हें पुष्पवर्षा, शुभकामनाओं और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया और बाबा गोरखनाथ से उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की।

यह पदयात्रा न केवल आस्था और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि समाज को संयम, सेवा और संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करती है। ,मुख्य रूप से खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एवं समाजसेवी श्याम भोजवानी सहित पैदल पदयात्रा की शुभकामनायें कई गणमान्य लोग ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button