बिजनेस

Agra : उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिये खुले हैं हमेशा चैम्बर के द्वार-अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल

उद्योग एवं व्यापार से संबन्धित सभी समस्याएं निस्तारण हेतु चैम्बर ने किया 35 प्रकोष्ठों का गठन

चैम्बर ने हेल्प डेस्क की सुविधा की प्रारम्भ

प्रकोष्ठ चेयरमैनों की बैठकों में लिया गये महत्वपूर्ण निर्णय

उद्योगों के लिये विद्युत कनैक्शन शीघ्र देने की चैम्बर ने की मांग

ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटवाने के लिये सभी जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से निर्णायक लडाई में चैम्बर ने साथ देने का किया आहान

-ग्रेटर आगरा में उद्यम के लिये कितनी भूमि आवंटित की गयी है के लिये चैम्बर ने लिखा मंडलायुक्त आगरा को पत्र।

आगरा के उद्योग एवं व्यापार के विकास पर चर्चा हेतु चैम्बर करेगा शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।

2 माह में अंतर्गत सभी प्रकोष्ठ चेयरमैनों को बैठक आयोजित करने की कि अपील

24 अप्रैल 2026 को प्रधान आयकर आयुक्त आगरा द्वारा ‘‘आयकर 2025 आउटरीच बैठक’’ चैम्बर के सदस्यों दी जायेगी आयकर सम्बन्धी बारीकी जानकारी

आगरा में गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना पर दिया जायेगा जोर

मनोहर समाचार, आगरा । चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में समस्त प्रकोष्ठ के चेयरमैनों के साथ बैठक आयोजित की गयी जिसमें चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चैम्बर उद्यमियों एवं व्यापारियों की एक प्राचीन एवं शीर्षतम संस्था है जो उद्योग एवं व्यापार के हित में कार्य करने के लिये सदैव तत्पर रहती है। चैम्बर के द्वार उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिये हमेशा खुले हुए हैं। चैम्बर की गतिविधियों व कार्यकलापों को आगे बढ़ाने हेतु 35 प्रकोष्ठों का गठन कर उनके चेयरमैन नियुक्त कर दियेे गये हैं (प्रति संलग्न)। चैम्बर द्वारा सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वह उद्योग एवं व्यापार संबन्धित सभी समस्याएं चैम्बर में भेजे ताकि चैम्बर द्वारा गठित प्रकोष्ठ चेयरमैनों द्वारा उन समस्याओं को स्थानीय विभागों, प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार के साथ समन्वय कर निस्तारित कराने का शत-प्रतिशत प्रयास किया जायेगा। चैम्बर द्वारा उद्यमियों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिये हेल्प डेस्क नं. 9368774368 की सुविधा प्रारम्भ कर दी गयी है।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों मे गेल गैस द्वारा उद्योगों में संचालित गैस की कटौती की जा रही है जिससे उद्योग एवं व्यापार के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है चैम्बर मांग करता है कि आगरा को ईधन के विकल्प के रूप में उद्योगों को विद्युत कनैक्शन दिये जाने चाहिये जिससे उद्योगों को राहत प्राप्त हो सके, उन्होंने बताया कि ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटवाने के लिये सभी जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से निर्णायक लडाई में चैम्बर का साथ देने का आहान किया गया। तथा आगरा के उद्योग एवं व्यापार के विकास पर वृहद चर्चा करने हेतु शीघ्र ही समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। चैम्बर द्वारा ग्रेटर आगरा में उद्यम के लिये कितनी भूमि आवंटित की गयी है के लिये मंडलायुक्त आगरा को पत्र भी भेजा गया है। श्रम कानूनों में सरलीकरण हेतु चैम्बर द्वारा उपश्रमायुक्त महोदय से वार्ता की जायेगी।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि ताज संरक्षित क्षेत्र में गैर प्रदूषणकारी उद्योग व व्हाइट कैटेगिरी इंडस्ट्री जैसे आईटी कंपनी, सॉफ्टवेयर कंपनी इत्यादि की स्थापना हेतु आगरा में नॉन-पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए चैम्बर द्वारा प्रभावी पहल की जायेगी। नॉन पॉल्यूटि इंडस्ट्रीज हेतु ग्रेटर आगरा क्षेत्र, यमुना एक्सप्रेसवे कारिडोर, न्यू दक्षिण बाईपास व प्रस्तावित लेदर पार्क क्षेत्र में स्थापित करने के लिये प्रदेश सरकार को सुझाव प्रेषित किये गये हैं।

पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल जी ने कहा कि शीघ्र ही सीजीएसटी व एसजीएसटी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी।

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल जी ने कहा कि ग्रीन गैस द्वारा लगातार गैस के कनैक्शन दिये जा रहे हैं। जहाँ पूर्व से ही गैस की लाइन बिछी हुई है वहाँ पर 15 दिन के अंदर गैस कनैक्शन लगाये जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में सिटी बसों के संचालन के बारे में उन्होंने बताया खन्दौली से फरह के मध्य सिटी बसों के संचालन की अनुमति हेतु नगर आयुक्त महोदय को पत्र भेज दिया गया है। नगर आयुक्त महोदय से अनुमति प्राप्त होेने के उपरान्त शीघ्र ही सिटी बसों का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को आयकर भवन, आगरा में प्रधान आयकर आयुक्त-1 द्वारा आयकर 2026 पर आउटरीच बैठक का आयोजन चैम्बर के सदस्यों के साथ किया गया है जिसमें आयकर संबंधी जानकारिया सदस्यों के साथ साझा की जायेंगी।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि चैम्बर द्वारा गठित सभी प्रकोष्ठ आपस में इंटरकनैक्टिड हैं इसलिये सभी प्रकोष्ठ चेयरमैनों को एक साथ मिलकर उद्योग एवं व्यापार की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिये।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि आगरा में गैर प्रदूषणकारी उद्योगो को लगाने के लिये चैम्बर द्वारा हर स्तर पर प्रयास किया जायेगा। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी प्रकोष्ठ चेयरमैनों से अपील कि है कि वह लगभग 2 माह के अंतर्गत अपने प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित कर उद्योगों एवं व्यापार की समस्याओं का निस्तारण करें।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नरिन्द्रर सिंह, श्रीकिशन गोयल, संजय गोयल, सदस्य एस.एन. अग्रवाल, सचिन सारस्वत, प्रशांत जैन, अशी अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, देवेन्द्र गोयल, सुनील सिंघल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, चन्द्रवीर सिंह, अनुज अशोक, राकेश चौहान, अनिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अपूर्व मित्तल, जयकिशन गुप्ता, प्रतिभा जिन्दल, अशोक अरोरा, अनूप गोयल, सरजू बंसल, राजेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button