धर्म

Agra : तिरंगे की शान और सनातन की पहचान: विश्व हिंदू महासंघ की भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहनों की भागीदारी, पूरे मार्ग में गूंजे “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारे

मनोहर समाचार, आगरा। आगरा की सड़कों पर रविवार को देशभक्ति और सनातन आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जब विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर निकली “वंदे मातरम” भव्य शोभा यात्रा ने पूरे शहर को तिरंगे और जयघोषों से गुंजायमान कर दिया। सैकड़ों चार पहिया व दो पहिया वाहनों के काफिले और हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में शहरभर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोठी मीना बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल शोभा यात्रा सेक्टर-5 स्थित हनुमान जी मंदिर, बोदला तक पहुंची। शोभा यात्रा में कार्यकर्ता “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, कालका पीठाधीश्वर महेंद्र श्री अवधूत नाथ, जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने तिरंगा लहराकर शोभा यात्रा को रवाना किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों और राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए आगे आएं।
जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस का आगरा में आयोजन होना संगठन के लिए गौरव की बात है और यह आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।

महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग ने कहा कि शोभा यात्रा में सैकड़ों वाहनों पर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर आगरा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति गंगा धाकड़, प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा संदीप कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता मेहता, सौरभ तिवारी, प्रदेश महामंत्री गौ रक्षा अजय कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री अंकित उपाध्याय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा गजेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री अश्विनी शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष गोरखा देव ठाकुर, महानगर अध्यक्ष गौ रक्षा दीप नारायण, जिला अध्यक्ष मातृशक्ति मीनू अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मातृशक्ति डिंपल गंभीर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button