धर्म

ममतामयी शक्ति और प्रतिभा का अनूखा संगम है हर नारी

अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा आयोजित किया दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह,

मनोहर समाचार, आगरा। हुनर का खजाना और ममतामयी शक्ति का अनूठा संगम हैं महिलाएं। जAhiरूरत बस खुद की शक्ति और प्रतिभा को समझने की है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अथक प्रयासों से कुछ अलग मुकाम पाने वाली ऐसी ही 100 से अधिक नारी शक्तियों का सम्मान आज अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह में किया गया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संग डांडिया की धूम रही। मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों के जयकारों से कार्यक्रम परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेशचंद गर्ग विशिष्ठ अतिथि रामप्रकाश अग्रवाल, शकुन मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की 100 से अधिक ऐसी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जो अपनी घर गृहस्थी सम्भालने के साथ, समाज व देश के लिए भी किसी न किसी रूप में समर्पित हैं। धरती पर महिलाएं दुर्गा मां का ही अंश हैं, जिन्हें अपनी शक्ति को हमेशा स्मरण रखना चाहिए। परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, महिलाएं हर बाधा को दूर कर संतुलन लाने में सक्षम हैं। यह कहना था अग्रवाल संगठन रामबाग की अध्यक्ष निशा सिंघल का। अतिथियों ने कहा कि घर परिवार सम्भालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। महिलाएं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे न हटें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। जब भविष्य संस्कारवान होगा तभी देश सम्वृद्ध होगा। नौ देवियों के रूप में बालिकाएं सजकर कार्यक्रम में पहुंची। डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंघल ने माथे पर तिलक कर किया गया।इ

स अवसर पर मुख्य रूप से मंजू, आरती, गीता, प्रीति, सुनीता, रेखा, डोली, सरिता, लक्ष्मी, रिया, शालू आदि उपस्थित थीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button