धर्म

Agra : अंतरराष्ट्रीय सिंधी भाषा दिवस पर झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज ने किया भव्य आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। अंतरराष्ट्रीय सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल को झूलेलाल मित्र मंडल ताजगंज एवं महिला मंडल ताजगंज के संयुक्त तत्वावधान में श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में समाजसेवी श्याम भोजवानी एवं पदाधिकारियों ने सिंधी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सिंधी समाज के महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए महिला मंडल ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सिंधी भजन गायक किशोर हीरानी द्वारा प्रस्तुत झूलेलाल साईं के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

भजन : सिंधी असांजी बोली मिठडी असांजी बोली…आँधिय में ज्योत जगायण वारा सिंधी…आहे हाए नंडडिं उमर थई आहे हाए सुहीडी जुमर थई… सिंधी भजनों की मधुर धुन पर महिलाओं ने नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान झूलेलाल साईं के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में विधिवत आरती कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन सिंधी भाषा एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दादी पकानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदनी, चाँदनी भोजवानी, केसर आसवानी, पूजा मोटवानी, नंदनी तुलसानी, लीला, रेनू मोड़वानी, सपना, भावना, वाणी, दिशा, मानसी, लवीना, पुष्पा, मीना, बबली, जानकी, हेमा,
शंकर आसवानी, विजय मोटवानी, राजा जेठवानी, हरिकिशन, आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button