Agra : चैम्बर ने औद्योगिक इकाइयों तक श्रमिकों के सुलभ आवागमन को सिटी बसों के संचालन कराये जाने की मांग
श्रमिकों के प्रतिदिन आवागमन हेतु र्स्माट कार्ड की मिलेगी सुविधा

-चैम्बर द्वारा दिये गये रूट प्लान पर शीघ्र बसें चलाने का दिया आश्वासन – रिशु मुना, ट्रांसपोर्ट प्लानर डीयूटी लखनऊ
-शीघ्र ही प्रस्तावित रूटों का किया जायेगा सर्वेक्षण
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट प्लानर डीयूटी लखनऊ से मिस रिशु मुना, आपरेशनल मैनेजर सिटी बस सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जूनियर स्टेशन इंचार्ज नीरज शर्मा के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता साथ ही जूता उद्यमियों ने बैठक में भाग लिया।
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बैठक में अधिकारियों को बताया कि “आगरा में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में बाहरी क्षेत्र जैसे टूंडला, खेरागढ, फरह, किरावली, रोहता, शमशाबाद रोड, डौकी इत्यादि क्षेत्रों से भारी मात्रा में श्रमिक कार्य करने के लिये आते हैं। किन्तु परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण टैम्पो, मयूरी इत्यादि वाहनों से मार्ग में अनकों वाहन को बदलते हुए कार्यस्थल तक पहुँचते हैं जिससे परिवहन की अनुलब्धता होने के कारण वह औद्योगिक इकाइयों पर निर्धारित समय से देरी से पहुँचते हैं। इससे उद्योग एंव व्यापार में कार्य में पर्याप्त व्यवधान उत्पन्न होता है और उद्यमियों एवं व्यापारियों को औद्योगिक इकाइयों में विलम्ब से कार्य प्रारम्भ होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।” एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि “कुछ अनाधिकृत बसें आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे कुछ भगवान टॉकीज फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी रही हैं।”
चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि प्रातः 7.30 बजे से टूंडला से रूनकता, खन्दौली से रूनकता, शमसाबाद से बिचपुरी होते हुए वाया इपीआईपी इंडस्ट्रीयल पार्क, टेडी बगिया से रूनकता तक के लिये 3 बसों का संचालन किया जाये इसी तर्ज पर सायं को श्रमिकों को सायं 6 से 7 बजे के मध्य बसों का सचालन किया जाये। इस पर ट्रांसपोर्ट प्लानर डीयूटी लखनउ से मिस रिशु मुना, आपरेशनल मैनेजर सिटी बस सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चैम्बर की मांग पर शीघ्र सर्वेक्षण कर शीघ्र बसों का संचालन करने का अश्वासन दिया गया।
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि “शीघ्र ही एक बैठक पुनः इस संबंध में आयोजित की जायेगी जिसमें पहले ट्रायल बेसस पर बसों का संचालन व समय सरिणी को निर्धारित की जायेगी। औद्योगिक इकाइयों में कैम्प लगाकर श्रमिकों को र्स्माट कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की जायेगी।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, एफमैक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, कैप्टन ए एस राना, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश, ललित अरोरा, प्रदीप वासन, अनिरूद्ध तिवारी आदि उपस्थित रहे।





