धर्म

Agra : छह राज्यों के परिवार करेंगे बुर्जीवाला मंदिर पर एकादशी उद्यापन

श्री अग्रवाल संघ आयोजित करेगा दो दिवसीय एकादशी उद्यापन

-तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन के आमंत्रण-पत्र का किया विमोचन

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल संघ की ओर से दो दिवसीय तृतीय सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन मोहिनी एकादशी पर प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में जुटे श्री अग्रवाल संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बुर्जीवाला मंदिर हॉल में आमंत्रण-पत्र का विमोचन कर जारी किया।

अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल को होने का रहे सामुहिक उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के जोड़े सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन करेंगे। उद्यापन में शहर की कई गणमान्य हस्तियों सहित राष्ट्रीय संतों की सहभागिता आयोजन में रहेगी।

महामंत्री राजेश जिंदल और कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन के बाद 9 बजे एकादशी कथा होगी फिर आरती के बाद ब्राह्मण भोज होगा। 28 अप्रैल को सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन, 10 बजे हवन पूजन, 12 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी का कार्यक्रम होगा। मंच पर राधा-कृष्ण की झांकी के दिव्य दर्शन होंगे और पूजा-सामग्री के साथ लड्डू गोपाल जी विराजमान होंगे। एकादशी उद्यापन के लिए मंदिर पर पंजीकरण शुरू हो गए है।

इस अवसर पर गौरव बंसल, प्रदीप सिंघल, शशिकांत अग्रवाल, राजीव फैंसी, संतोष अग्रवाल, रवि शंकर बंसल, मोहनलाल गर्ग, रवि मंगल,दीपक अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, मोहन लाल गर्ग, संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजा अग्रवाल, राम अग्रवाल, संदीप अग्रवाल,अतुल गोयल, मयंक मंगल, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button