Agra : ग्रीन गैस की सुचारू आपूर्ति को लेकर अधिकारियों संग चैम्बर में हुई बैठक
जहाँ गैस पाईप लाइन हैं वहाँ 15 दिन मे गैस का कनैक्शन होगा प्रारंभ

-सरकार की मंशा ग्रीन गैस के कनैक्शन दिये जाये शीघ्र
-नुनिहाई एवं फाउंड्री नगर में कॉमर्शियल कनैक्शन देने के लिये तत्पर ग्रीन गैस
-आगरा के 76000 घरों में किया जा रहा है ग्रीन गैस का उपयोग – समित पांडे
-नये कनैक्शन का पंजीकरण कराने पर 15-20 दिन में कनैक्शन हो जाता है प्रारंभ
-2700 किमी की पाईप लाइन बिछा चुके है आगरा में-समित पांडे
-अगले 3 माह में 25000 हजार कनैक्शन लगाने का टारगेट – डीजीएम, ग्रीन गैस
मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल द्वारा ग्रीन गैस के डीजीएम समित पांडे एवं सूर्य प्रकाश गुप्ता, एजीएम मार्केटिंग, विजय कुमार सिंह, सीएम (पी. ओ एंड एम), किशन सिंह, सीएम मार्केेटिंग के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें चैम्बर द्वारा वर्तमान में चल रही गैस की किल्लत से अवगत कराते हुए शीघ्र कनैक्शन देने की मांग की गयी। डीजीएम समित पांडे ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार की पूरी मंशा है कि सभी उपभोक्ताओं को ग्रीन गैस के कनैक्शन से जोडा जाये। इसके लिये भारत सरकार द्वारा नियमों का सरलीकरण व कई नई पोलिसियाँ लाई जा रही हैं। जहाँ पर गी्रन गैस का कनैक्शन हैं वहाँ पर 15 दिन में गैस कनैक्शन प्रारंभ हो जायेगा। नुनिहाई एवं फाउंड्री नगर में कॉमर्शियल कनैक्शन की डिमांड आने पर ग्रीन गैस द्वारा शीघ्र कनैक्शन दिया जायेगा।
डीजीएम समित पांडे ने बताया कि अभी तक आगरा में 2700 किमी पाइप लाइन बिछायी जा चुकी हैं तथा 76000 घरों में ग्रीन गैस का उपयोग किया जा रहा है। नये कनैक्शन के आवेदन करने पर टीम द्वारा उस स्थल का निरीक्षण किया जाता है तथा सभी नियमानुसार होने पर 15 दिन में गैस कनैक्शन प्रारंभ कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगले 3 माह में 25000 कनैक्शन दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष एवं नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सदस्य सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, राजकुमार भगत, शम्भू कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राहुल अरोरा, संजय सत्येन्द्र, विनित अग्रवाल, केशव सिंघल, राजेश अग्रवाल आदि रहे।




