बिजनेसराज्य

Agra : पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सदस्यता एवं प्रशासनिक समिति व पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा वित्त एवं कार्यक्रम समिति के चेयरमैन मनोनीत

शीघ्र ही संविधान समिति का गठन किया जायेगा

-16 प्रकोष्ठों का गठन किया गया
-ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों को हटाने के लिये माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से पैरवी करने हेतु चैम्बर करेगा तीन समितियों का गठन

मनोहर समाचार, आगरा। चैम्बर सभागार में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में सदस्यता एवं प्रशासनिक समिति के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा को वित्त एवं कार्यक्रम समिति का चेयरमैन बनाया गया तथा चैम्बर के कार्यकलापों को आगे बढ़ाने हेतु 16 प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने बताया कि चैम्बर की गतिविधियों के आगे बढ़ाने हेतु 16 प्रकोष्ठ का गठन कर चेयरमैन नियुक्त कर दिये गये हैं जिसमें जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा, बैकिंग प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुनील सिंघल, गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन विवेक जैन, फाउंड्री डवलपमेंट प्रकोष्ठ के चेयरमैन अंशुल अग्रवाल, प्रदूषण विभाग समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन नरेन्द्र तनेजा, एक्सपोर्ट प्रमोशन प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष नरिन्द्रर सिंह, नागरिक सुविधा, रोडवेज एवं ग्रीन गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, महिला उद्यमिता प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन आशी अग्रवाल, नगर निगम एवं जल निगम प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. एस.के. साहनी, एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, श्रम कल्यान प्रकोष्ठ के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, होटल एवं रेस्टोरेन्ट विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन राकेश कुमार चौहान, रेलवे प्रकोष्ठ के चेयरमैन एस.एन. अग्रवाल, नाचिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन दिनेश कुमार जैन, सीआईआई, फिक्की एवं फीओ के चेयरमैन राजेश अग्रवाल है।

अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि शीघ्र ही संविधान समिति का गठन किया जायेगा तथा ताज संरिक्षत क्षेत्र में माननीय सर्वोच्च न्यायालय मजबूती से पैरवी हेतु तीन समितियाँ क्रमशः लीगल समिति, टैक्निकल समिति व प्रदेश व केन्द्र सरकार समन्वय समिति का गठन शीघ्र ही किया जायेगा।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेन्द्र सिंघल, महेन्द्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, नरेन्द्रर सिंह, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, संजय गोयल, सदस्य राकेश चौहान, विवेक जैन, सचिन सारस्वत, मयंक अग्रवाल, अनुज विकल, विजय गुप्ता, देवेन्द्र गोयल, सुशील बंसल, विजय मित्तल, मयंक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नारायन भरानी, संजय अग्रवाल, गोमित जैन, अशोक गोयल, अनिल अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, विकास मित्तल, मुरारी लाल गोयल, अम्बुज गोयल, संजय अरोरा, राजकुमार भगत, सुनील सिंघल, विवेक मित्तल, नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button