धर्म
Agra : निशान यात्रा में उमड़ा भक्ति का सैलाब

मनोहर समाचार, आगरा। एकादशी के उपलक्ष में आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति और पोशाक सेवा समिति आगरा के द्वारा निशान एवं पोशाक यात्रा श्री लक्ष्मी जी के मंदिर बल्केश्वर से श्री खाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी आगरा तक निकाली गयी। जिसमें करीब 101 श्री खाटू श्याम जी के प्रेमी निशान हाथ में लेकर, बाबा के मीठे.मीठे भजनों के साथ बहुत ही दिव्य आनंद के साथ यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान सभी ने अग्रवन गौशाला वाटर वाटर्स पर गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जिसमें आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति और पोशाक सेवा समिति आगरा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।





