लाइफस्टाइल

Agra : गर्मी में राहत की ठंडी पहल: लायंस क्लब आगरा प्रयास ने जरूरतमंदों को भेंट किए पंखे

मनोहर समाचार, आगरा। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच समाज सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लायंस क्लब आगरा प्रयास ने अपने मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को 35 पेडेस्टल पंखे वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की। बेलनगंज स्थित पाटनी निवास परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, संस्थापक सचिव विनीत खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, अध्यक्ष रितेश मांगलिक एवं कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने सेवा कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लायंस क्लब प्रयास सदैव समाज के कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए तत्पर रहता है। अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलनगंज की एक बस्ती धोबी पाड़ा क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पेडेस्टल पंखे वितरित किए गए, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत तनुजा मांगलिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रानू अग्रवाल, सोनाली खंडेलवाल, शिवांगी अग्रवाल, रचना अग्रवाल, आनंद प्रकाश, संजीव चंद्रा, रीना गर्ग, संदीप पाटनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button