Agra : रामनवमी पर कन्या पूजन संग नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान का भव्य समापन

मनोहर समाचार, आगरा। वजीरपुर स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर के मां पीतांबरा मंदिर में विगत नौ दिनों से चल रहे मां बगलामुखी के विशेष अनुष्ठान एवं हवन का समापन रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन के जरिए संपन्न हुआ।
महंत अनंत उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पांच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मां बगलामुखी से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मनीष अग्रवाल ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन मां का विशेष फूल बंगला श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र बना, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।
रामनवमी के दिन कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ, जिसमें कन्याओं को पूजकर उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर पंडित मुकेश उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, संजीव नेहरू, संजय चौहान, आयुष उपाध्याय, सूरज तिवारी, विक्रम, वंदना, सुजाता अग्रवाल, निशि नेहरू, महिमा, सलोनी, शिल्पी, बॉबी, हनी, अशोक गोयल, सौरभ, ममता उपाध्याय, विजय आदि उपस्थित रहे।





