धर्म

Agra : सती चरित्र के भावपूर्ण प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जीवन में विश्वास और मर्यादा का मिला संदेश

मनोहर समाचार, आगरा। कावेरी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन सती चरित्र के मार्मिक वर्णन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचन से न केवल धार्मिक कथा का रसपान कराया, बल्कि समाज को विश्वास, मर्यादा और संयम का गहरा संदेश भी दिया। पूरा पंडाल भक्ति और आस्था के वातावरण में सराबोर नजर आया। व्यास पूजन दैनिक यजमान भावेश शाह, दीपक खंडेलवाल और आरके श्रोत्रिय ने किया।

कथा व्यास ने सती चरित्र के माध्यम से बताया कि जीवन में श्रद्धा, विश्वास और मर्यादा का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जब मन में संदेह उत्पन्न होता है, तो वह व्यक्ति के पतन का कारण बन सकता है। सती माता के प्रसंग के माध्यम से यह सीख मिलती है कि गुरु, ईश्वर और सत्य के प्रति अटूट विश्वास रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सती चरित्र हमें यह भी सिखाता है कि अहंकार और जिज्ञासा के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जीवन में धैर्य, संयम और विश्वास ही व्यक्ति को सही मार्ग पर अग्रसर करते हैं। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ कथा का रसपान किया।

इस अवसर पर टीएन अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार गोयल आदि उपस्थित रहे,।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button