धर्म

Agra : रामनवमी पर श्रद्धा का महासंगम श्री दरिया नाथ मंदिर से निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा

27 मार्च को सायं 4 बजे श्री दरिया नाथ मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों और राम दरबार की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण

मनोहर समाचार, आगरा। राजा मंडी स्थित श्री दरिया नाथ मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा के संदर्भ में आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान महंत दीदार नाथ जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि “27 मार्च को सायं 4 बजे श्री दरिया नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा राजा मंडी बाजार से होते हुए नालबंद, पंचकुइयां, गोकुलपुरा, बल्का बस्ती और पुनः राजा मंडी बाजार से होकर मंदिर परिसर में समापन होगी।” उन्होंने बताया कि “शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी।”

योगी बुद्ध नाथ जी महाराज ने बताया कि “इस भव्य परंपरा की शुरुआत वर्ष 2008 में ब्रह्मलीन महंत योगी सिद्धनाथ जी महाराज द्वारा की गई थी, जो तब से निरंतर जारी है।” रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में पूरे दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान जैसे हव, कन्यापूजन और प्रसादी आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें सजीव राम दरबार की झांकी रथ पर सवार होकर निकलेगी। इसके अलावा विभिन्न झांकियां एवं बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर प्रेमा वर्मा, ओमकार परमार, धर्मवीर सोनी, सुरेश चंद शर्मा, चंद्रशेखर मदान, नानक राम, नरेश लखवानी, अरुण, तरुण सिंह, मीडिया प्रभारी भूपेश कलरा, केके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button