Agra : नई रेनो डस्टर कार विमल कार्स प्राइवेट लिमिटेड (रेनॉल्ट आगरा) में हुआ लॉन्च

-टर्बो पेट्रोल वेरिएन्ट Turbo TC 160 160 इंजन, 163 PS की पावर और अडवान्स्ड RGMP प्लेटफॉर्म रु 10.49 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध
-R-Pass प्री बुकिंग प्रोग्राम के ज़रिये, 31 मार्च 2026 तक डस्टर रु10.29 लाख की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उपलब्ध, कस्टमर्स के लिए रेनो फॉरएवर प्रोग्राम के अंतर्गत 7 साल की वारंटी,
मनोहर समाचार, आगरा। शुरूआती दौर में Turbo TCe 160 वेरिएन्ट की ज़बरदस्त मांग देखने को मिल रही है। विभिन्न मार्केट्स में 90 फीसदी पेट्रोल बुकिंग्स इसी वेरिएन्ट के लिए की गई हैं। 31 मार्च 2026 से पहले R-Pass प्री-बुकिंग प्रोग्राम के ज़रिए बुकिंग करने वाले उपभोक्ता स्पेशल इंटरोडक्टरी कीमत रु 10.29 लाख का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऑथोराइज़्ड रेनो सर्विस सेंटरों पर निर्धारित समय पर मेंटेनेन्स करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए रेनो फारएवर वारंटी प्रोग्राम के अंतर्गत 7 साल की वारंटी और सब्सक्रिप्शन के फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं। यह जानकारी नई रेनो डस्टर के विमल कार्स प्रा.लि (रेनॉल्ट आगरा) में आयोजित लॉंचिंग कार्यक्रम में दी गई।

मुख्य अतिथि रहे राजकुमार चाहर सांसद एवं कंपनी के आरएसएम मीमांसक रमन, एएसएम हरजीत सिंह, प्रबंध निदेशक संजय बंसल, अजय बंसल, गौरव वंसल, आशुतोष वंसल और रेनॉल्ट आगरा की महाप्रबंधक सोनाली अग्रवाल ने कहा, ‘‘नई रेनो डस्टर अपने दमदार परफोर्मेन्स, ज़बरदस्त मजबूती के चलते भारतीय उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी उतरती है, उनके लिए रोज़ाना की राईड को बेहद आसान बना देती है। Turbo TCe 160 160 इंजन, 163 PS की पावर और अडवान्स्ड RGMP प्लेटफॉर्म के साथ यह राइड और हैण्डलिंग को बेहद आरामदायक बना देती है। साथ ही 7 साल की वारंटी और सब्सक्रिप्शन के फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स, एसयूवी को भारतीय सड़कों के लिए अनुकूल बनाते हैं।’ नई डस्टर पांच ट्रिम्स में आती हैः ऑथेन्टिक, इवोल्युशन, टेकनो, टेकनो प्लस और आइकोनिक।

इसके खास फीचर्स में शामिल हैं- फुल एलईडी लाइटिंग, ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया विद गूगल बिल्ट-इन, पैनोरमिक सनरूफ एवं इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 17 ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा। ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फाइटर-जैट की तर्ज़ पर कॉकपिट को डिज़ाइन किया गया है, जो अपने बेहतरीन अर्गोनोमिक्स के साथ बाहर की बेहतरीन विज़िबिलिटी देता है। साथ ही गूगल ऑटोमोटिव सर्विसेज़ में ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम को इंटीग्रेट किया गया है, जो गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेन्ट एवं गूगल प्ले के एक्सेस को आसान बनाता है।





