बिजनेस

Agra : मध्य-पूर्व के युद्ध ने जूतों की कीमत में कर दिया 10-20 फीसदी इजाफा

बड़े उद्योगपतियों से आपदा में अवसर न ढूंढने की अपील, स्टॉक किए माल को पुरानी कीमतों में ही देने का किया आग्रह

-द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन व भीम युवा व्यापार मण्डल की संयुक्त बैठक में जूता उद्योग के कच्चे माल पर बढ़ती कीमतों पर किया चिन्तन,

मनोहर समाचार, आगरा। मध्य-पूर्व (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे भीषण युद्ध ने जूतों की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। जूते में प्रयोग होने वाले लगभग 34 प्रकार के कच्चे माल में से 32 सीधे क्रूड ऑयल से जुड़े हैं। जिनकी कीमतों में बढ़ोत्तरी और कालाबाजारी के कारण जूते की कीमतों में 10-20 फीसीद का इजाफा हो गया है। एलपीजी की किल्लत से ढलाई और डाई का काम भी प्रभावित है। कई फैक्ट्रियों में काम बंद है। समस्या के समाधान के लिए आज द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन व भीम युवा व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में फैडरेशन के कार्यालय में आज संयुक्त बैठक व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मिलकर समाधान निकालने के साथ कालाबाजारी पर रोक के प्रयासों पर भी मंथन हुआ।


फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसी तरह सरकार की बेहतर नीतियों के कारण इस भीषण समस्या के दौर में भी महंगाई पर भारत देश में अंकुश लगा हुआ है। मोदी सरकार की कूटनीति उद्योग को बचाने में कारगर साबित हो रही है। परन्तु क्रूड ऑयल के कारण जूता व्यापारियों की चिन्ता बढ़ती जा रही है। जूते में प्रयोग होने वाले कच्चा माल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे जूते की कीमत भी बढ़ रही हैं। छोटे कारखाने बंद होने की स्थिति में है। छोटे कारीगरों पर संकट अधिक है। 250 रुपए का जूते की कीमत 290 तक पहुंच गई है, जिसका असर आम उपभोक्ता पर भी पड़ेगा। बड़े कारोबारियों से आपदा में अवसर न ढूढने की अपील की गई। ओल्ड स्टॉक को पुरानी कीमत में ही प्राप्त होना चाहिए।

भीम युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पिप्पल ने कहा कि वैश्विक संकट में हम देश के साथ हैं। इस संकट की घड़ी में सभी व्यापारी एक दूसरे का साथ देंगे। मिलकर जूते का मूल्य तय किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय मगन, प्रमोद महाजन, हरीश वंजानी, अजय महाजन, अजय गोवर्धन सुनेजा, धनश्याम लालवानी, दिलप्रीत सचदेवा, भीम युवा व्यापार मण्डल के सतीश सागर, शेखर पिप्पल, अतुल कर्दम, अजयपाल सिंह, रूपेश छागला, रोबिन मोर्य, जितेश सिंह, सुरेन्द्र पिप्पल आदि उपस्थित रहे।

जूता बनाने में प्रयोग इन कच्चा मॉल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी
पॉलीथिनः 140 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 210 रुपए प्रति किलो।
कुशन फॉमः 300 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 400 रुपए प्रति किलो।
ईवाशीटः 50 रुपए प्रति पीस से बढ़कर 55 रुपए प्रति पीस।
पीवीसी फॉमः 250 रुपए प्रति से बढ़कर 300 रुपए।
एयरमिक सोलः 70 रुपए प्रति जोड़ी से बढ़कर 75 रुपए।
पीयू सोलः 100 रुपए प्रति जोड़ी से बढ़कर 110 रुपए।
टीपीआर सोलः 100 रुपए प्रति जोड़ी से बढ़कर 110 रुपए।
पीयू अडहेसिवः की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button