धर्म

Agra : चेटीचंड पर झूलेलाल जयंती की धूम, सिंधी समाज ने मनाया आस्था और उल्लास का पर्व

मनोहर समाचार, आगरा। चेटीचंड के पावन अवसर पर ईष्टदेव भगवान झूलेलाल जयंती सिंधी समाज द्वारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पार्षद ने श्री झूलेलाल मंदिर, शहीद नगर पहुंचकर साईं झूलेलाल की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर भव्य ज्योति प्रज्वलित की।

कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भव्य गुब्बारो फूलों से सजे मंदिर में सभी श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए साईं की भक्ति में लीन नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं को मीठे चावल, छोले एवं दूध से बने प्रसाद (मिल्क रोग) का वितरण किया गया।

इसके साथ ही भव्य बैह बैहराणा साहब यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते-गाते हुए शामिल हुए। मंदिर पंडितानी इंद्रा शर्मा द्वारा पल्लव की अरदास आरती अपरान्त कार्यक्रम का समापन ज्योति विसर्जन के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, वरिष्ठ सलाहकार श्याम भोजवानी,
हरीश शर्मा दौलतराम, हीरालाल देवनानी, गोवर्धन दास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button