धर्म

Agra : होली मिलन समारोह में एक मंच पर कमला नगर के व्यापारी

व्यापारियों ने कहा एकजुटता ही हमारी ताकत

मनोहर समाचार, आगरा। कमला नगर स्थित पार्कलेन होटल में कमला नगर व्यापार संगठन समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संरक्षक वीरेंद्र कनवर बताया कि होली आपसी सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। हमें एक दूसरे के प्रति मन में आये विकारो को निकाल कर गले मन कर होली मनानी चाहिए।

अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल ने बताया कि संगठन की एकता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी एकजुटता से व्यापार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। इसी कड़ी में कमला नगर व्यापारियों ने एक मंच पर आ कर होली की बधाई दी। व्यापारियों ने फूलो की होली के साथ माथे पर चन्दन और गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button