Agra : रिवाज संस्था ने किया होली महोत्सव “रंगोत्सव” का भव्य आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। होटल आशादीप, भगवान टॉकीज में रिवाज संस्था परिवार आगरा द्वारा होली महोत्सव “रंगोत्सव” अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग, पारंपरिक उल्लास और आपसी सौहार्द का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रत कुमार, मोनू, कुलदीप पाठक, ललित एवं राहुल बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।

महोत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण स्वरूप में प्रस्तुत कलाकारों ने होली के पारंपरिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसके अतिरिक्त दीप्ति गर्ग, सोनिया अग्रवाल, चारू मित्तल, मीनू एवं सारिका द्वारा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। सौम्या एवं प्रीति भार्गव ने भी अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन महेश सारस्वत द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुसंगठित एवं गरिमामय बनाए रखा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को ऋचा गर्ग, राहुल बंसल एवं सौम्या कौशल ने अत्यंत कुशलता के साथ संभाला।
इस अवसर पर ऋचा गर्ग, पूजा अग्रवाल, नीना सिंह, निधि राजौरिया, उषा, दीप्ति गर्ग, चारू मित्तल, मीनू, सोनिया अग्रवाल, सारिका, सौम्या, सुमन चौहान, अलका चौहान, प्रीति भार्गव, निमिषा, रंजन राणा, किरण, नीतू, निशा तलवानी, रश्मि चोपड़ा, गायत्री राणा, ऋतु गोयल, दीपाशर्मा, राखी राजपूत, सोनिया गर्ग, प्रशांत सिंह, बबीता जायसवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के लिए पारंपरिक ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की आयोजक एवं मधु सक्सेना संस्थापक, रिवाज संस्था ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संस्था का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसी भावना के साथ “रंगोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक आनंद का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर गया।”





