Agra : रंग, उमंग और योग के संग मनाया गया भव्य होली मिलन समारोह
कॉलोनियों की महिलाओं का उत्साह रहा देखने लायक

मनोहर समाचार, आगरा। परशुराम नगर पार्क शिवाजी नगर शाहगंज कल्पना फिट विथ योगा सखियों के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह “होली फेस्ट” बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास की विभिन्न कॉलोनियों से बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने भाग लिया।

होली मिलन के दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। संगीत की धुनों पर नृत्य किया तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन में योग गतिविधियों के साथ-साथ पारंपरिक होली उत्सव को एक नए और सकारात्मक अंदाज में मनाया गया। हेल्थ, फूड और गेम्स के स्टॉल भी लगाए गए, जहाँ सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों और खेल गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों के लिए भी विशेष मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।
आयोजकों में कल्पना सिंह ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे यादगार और आनंदमय बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्पना सिंह एवं उनकी टीम के साथ रोशनी कुकरेजा सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान रोशनी कुकरेजा, मोना, दिव्या सेवकानी, निकिता धनवानी, अमीषा, सिमरन, पूजा, चंद्रा,चाँदनी, लक्ष्मी, भारती, सगरिका, प्रिया, श्वेता, वंशिका, उषा, शिल्पा, पूजा धनवानी, दिव्या तुलसानी, नीता मतलानी, दीदी अर्चना, संजना आदि मौजूद रहीं ।





