मनोरंजन

Agra : सेवा भारती के होली स्नेह मिलन में छायी रंगों की बहार

मनोहर समाचार, आगरा। सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर के होली स्नेह मिलन व वार्षिकोत्सव समारोह में रंगों की बहार छायी थी। फूलों की महक और रंगों की खुशी हर चेहरे पर खिली थी। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और गुलाल लगाया। सभी लोगों को ईको फ्रेन्डली होली के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक जीएस धर्मेश ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नारायण एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद मिश्रा व महामंत्री संजय सिंघल ने कहा कि होली अग्नि की उस पवित्रता का त्योहार है जिसमें सत्य और धर्म ही सुरक्षित रहता है। छल, कपट, अहंकार सब भस्म हो जाता है। सबी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सेवा भारती द्वारा किए जा रहे वार्षिक कार्यों पर बी प्रकाश डाला। सभी अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन व गुलाल लगाकर किया गया। इस अवसर पर सेवा केन्द्र के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। होली के गीतों पर नृत्य हुआ तो बच्चों के साथ बड़े भी झूमने लगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश त्यागी, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, झम्मन सिंह, हेमसिंह परिहार, मीरा कुशवाह, चंद्रकान्ता, डॉ. मंजु सिंघल, राजवीर सिंह, संरक्षक दिनेश बंसल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button