Agra : राधारानी की सखियों ने हर्षोल्लास से मनाया फूलों की होली महोत्सव

मनोहर समाचार, आगरा। ताजगंज थाने के सामने शिव मंदिर से जुडी आगरा महिला मंडल ताजगंज राधारानी की सखियों ने बड़े उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ फूलों की होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम के दौरान सखियाँ भजन-कीर्तन पर झूमती-नाचती रहीं और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रंग-गुलाल के स्थान पर सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर प्रेम और आनंद का संदेश दिया गया।
मुख्य संयोजिका लक्ष्मी ज्ञानचंदानी ने कहा कि “फूलों की होली आपसी प्रेम, सौहार्द और आध्यात्मिक आनंद का प्रतीक है। राधारानी की कृपा से सभी सखियाँ हर साल परिवार की तरह मिलकर इस पावन उत्सव को मनाती हैं, जिससे समाज में सकारात्मकता और भाईचारा बढ़ता है।”
वहीं समाज सेविका चांदनी भोजवानी ने बताया कि “यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति और मिलन का अवसर है, जिसमें सभी महिलाएँ प्रभु स्मरण के साथ अपने जीवन में खुशियों के रंग भरती हैं।” उन्होंने कहा कि “ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति और परंपराएँ जीवंत बनी रहती हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सखियों ने मिलकर लजीज व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को फूलों से होली खेल शुभकामनाएँ दीं। पूरे आयोजन में उल्लास, श्रद्धा और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस दौरान लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, सुमन गर्ग, चांदनी भोजवानी, आभा शर्मा, दादी पकानी, अनुराधा शर्मा, राधिका तिवारी, इंद्रा,रेनू, नंदनी द्रौपदी, मीना, रचना दृष्टि, मिसिका, मधु, पूजा, कविता, भूमि, सोनिया, मानसी, ज्योति, शिवांगी, चेस्टा, महक, सिमर, गोदावरी, कोमल, जमुना, भगवती, लाजवंती, भावना, दिव्या, मानसी, नम्रता, मुस्कान, सपना, पुष्पा, दिशा, हिना,भावना, अनु, लवीना आदि उपस्थित रहीं।





