धर्म

Agra : रंग भरनी एकादशी पर बरसाना बना श्री महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर

फूलों और गुलाल की होली में सराबोर हुआ भक्तिमय वातावरण

मनोहर समाचार, आगरा। रंग भरनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर का प्रांगण मानो बरसाना धाम का साक्षात् रूप बन गया। भक्ति, उल्लास और रंगों की अनुपम छटा के बीच फूलों और गुलाल की होली खेली गई। मंदिर परिसर “जय मां लक्ष्मी” के जयघोष और भजनों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

शुक्रवार प्रातःकालीन आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आरती के पश्चात भक्तों पर प्रसाद स्वरूप गुलाल की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस और रंगोत्सव में डूब गया। श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी के समक्ष फूलों और गुलाल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर श्री देवी जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राममोहन कपूर, सतीश कपूर एवं कपिल कपूर द्वारा मां महालक्ष्मी की महा आरती की गई। मां का पूजन विधि-विधान से पंडित रमाकांत द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, मनीष गोयल, मोनिका, विजय लक्ष्मी, रेखा सोलंकी, माला, राकेश अग्रवाल, हेमंत मोहता आदि द्वारा संभाली गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button