खेल

Agra : युवा ऊर्जा और सामाजिक समर्पण का संगम: महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट 28 फरवरी से

खेल के माध्यम से एकता और नेतृत्व का संदेश

मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित होने जा रहे “महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट” की ट्रॉफी का भव्य अनावरण एवं आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग द्वारा बुधवार को पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ।

संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक दयालबाग स्थित स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनमें खेल भावना, आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। खेल के माध्यम से सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना ही इस प्रतियोगिता की मूल भावना है।
महामंत्री अंकित अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन उपरांत परिणाम की औपचारिक घोषणा के साथ ही दोपहर 12 बजे से यथास्थल पर ही होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागी एवं समाजजन एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पारंपरिक उल्लास के साथ होली पर्व का आनंद लेंगे।

संयोजक अंशुल बंसल ने संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अग्रवाल युवा संगठन निरंतर समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित है। इसी क्रम में आगामी 23 मार्च को एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु परामर्श, जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने समाज के अधिकाधिक लोगों से इन आयोजनों में सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, विकास बंसल, लड्डू, प्रतीक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग एवं कुनाल अग्रवाल रहेंगे, जो आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।

इस अवसर पर संस्थापक विनोद अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, रमा शंकर अग्रवाल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, जवाहर लाल अग्रवाल, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अनुज अग्रवाल हनी, मनोज सिंघल, शशांक बंसल, शिवम अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विवेक गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, राम कुमार अग्रवाल, आशीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

आठ टीम के बीच होगा मुकाबला
संयोजक विकास बंसल ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट आठ टीम के मध्य खेला जाएगा। जिसमें कमला नगर,
जयपुर हाउस , सुल्तान पुरा, बेलनगंज, खंदारी, आगरा महानगर प्रथम, आगरा महानगर द्वितीय, ताजगंज टीम शामिल होऊंगी। खंदारी और जयपुर हाउस के मध्य प्रथम मैच खेला जाएगा। प्रतिदिन तीन मैच होंगे। पूरे टूर्नामेंट में लीग मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button