धर्म

Agra : मेहंदी की होली से फागुन महोत्सव का शुभारंभ, श्याम नाम में रंगे श्रद्धालु

श्री खाटू श्याम जी फाल्गुन महोत्सव 2026

-30 से अधिक झांकियां, नासिक का बैंड, चंग धमाल, काली का अखाड़ा, महाकाल लोक के दर्शन होंगे -शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण, तोप से होगी फूल और गुलाल की वर्षा इत्र की मस्ती में डूबेंगे श्याम भक्त

1100 निशान, 500 कलश लेकर चलेंगे भक्त, थाईलैंड की फूलों और बैंगलोर के मेवा श्रृंगार से सजेगा श्याम बाबा का दरबार

मनोहर समाचार, आगरा। जीवनी मण्डी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित “श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2026” के अंतर्गत सोमवार को मेहंदी की होली के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। अष्टम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस 10 दिवसीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव में प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से बाबा को मेहंदी अर्पित की तथा प्रसाद स्वरूप मेहंदी ग्रहण की।

मंदिर के एसी हॉल में “श्याम नाम की मेहंदी” लगवाने के लिए श्रद्धालुओं की विशेष उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
फाल्गुन महोत्सव के प्रथम दिवस की पोशाक एवं श्रृंगार सेवा ट्रस्टी भरत भगत और रेनू भगत, मेहंदी होली सेवा संजय अग्रवाल और राजीव नगाईच और इत्र सेवा विष्णु बाबू की ओर से की गई।

शोभायात्रा संयोजक अजय गर्ग (आवागढ़) ने जानकारी दी कि मंगलवार को प्रातः 11 बजे शोभायात्रा श्री मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राम बारात मार्ग, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलनगंज एवं जीवनी मंडी होते हुए श्री खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। मातंगी टावर, जीवनी मंडी चौराहा पर महाआरती के साथ शोभायात्रा का विशेष स्वागत मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 50 से 60 भव्य झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित होंगी। नासिक एवं पुणे से विशेष बैंड दल आमंत्रित किए गए हैं तथा महाकाल की सवारी, काली का अखाड़ा, चंग धमाल, विशेष आकर्षण रहेगी। हजारों पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता पायजामा और महिलाएं गुलाबी साड़ी के ड्रेस कोड में, हाथों में निशान लेकर एवं नंगे पांव पदयात्रा करते हुए बाबा के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे। पूरे मार्ग में गुलाल, इत्र एवं पुष्पों की वर्षा की जाएगी।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत मंदिर परिसर में अद्भुत सेवा श्रृंगार, आकर्षक पोशाक, दिव्य छप्पन भोग एवं मनोहारी फूल बंगला दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। 23 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की होली मेहंदी, फल, टॉफी-चॉकलेट, मेवा, चंदन एवं फूलों की आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम होगा तथा 4 मार्च को जयपुर से मंगाए गए विशेष गुलाल के गोटों से भव्य गुलाल होली खेली जाएगी।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस भक्तिमय उत्सव में सम्मिलित होकर बाबा श्री श्याम के दिव्य दर्शन एवं प्रसादी का लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर खाटू नरेश के भजनों के साथ मुख्य ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अमित गोयल, ज्योति गर्ग, सीमा अग्रवाल, शिप्रा, पल्लवी अग्रवाल, प्रीति, कनिष्का अग्रवाल आदि ने मेहंदी लगवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button