Agra : श्रेष्ठ नागरिक केशव कुमार शर्मा सहित 18 श्रेणियों में 22 विभूतियाँ सम्मानित
सेवा, संस्कार और सम्मान का संगम : 14वां लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026 बना सामाजिक गौरव का उत्सव

मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक चेतना, राष्ट्रसेवा और स्वच्छता के संकल्प के साथ आयोजित 14वां “लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026” समारोह हरी पर्वत स्थित शांति सागर सभागार में संपन्न हुआ। यह आयोजन हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहा। साथ ही समाज के ध्रुव तारे रहे दिवंगत लोगों की स्मृतियों में विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ध्यानचंद एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने कहा कि लीडर्स आगरा अवॉर्ड समाज के उन तपस्वियों को सम्मानित करने का मंच है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहे हैं और आगरा का नाम ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। यह आयोजन सेवा, संस्कार और स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
महामंत्री सुनील जैन ने कार्यक्रम का विषय रखते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया में प्रबुद्धजनों के सुझाव और आमजन से प्राप्त नामांकन को आधार बनाया गया। संस्था का उद्देश्य सकारात्मक कार्यों को पहचान देकर समाज को प्रेरित करना है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार ने कहा कि सम्मान समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को खेलभावना और राष्ट्रप्रेम अपनाने का संदेश दिया।
केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के वास्तविक नायकों को सामने लाते हैं और राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने “स्वच्छ आगरा” को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
केशव शर्मा “धर्मेंद्र मेमोरियल श्रेष्ठ नागरिक सम्मान” से अलंकृत
सामाजिक समरसता, स्वदेशी विचारधारा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी केशव शर्मा को समारोह में “धर्मेंद्र मेमोरियल श्रेष्ठ नागरिक सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान, संगठनात्मक सक्रियता और राष्ट्रहित में किए जा रहे सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
केशव शर्मा वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में समिति द्वारा राष्ट्रनायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के प्रचार-प्रसार, स्वदेशी चिंतन के प्रसार तथा युवाओं में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के जागरण हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आगरा की ये विभूतियां हुईं सम्मानित
राहुल जैन और रॉबिन जैन – समाज सेवा–
लखमी चंद्र मेडतवाल मेमोरियल अवॉर्ड 2026
ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जयपाल सिंह चौहान – रक्षा विशेषज्ञ, साहित्यकार – अभय चौहान मेमोरियल अवार्ड
डॉ. स्वाति जैन – शिक्षा क्षेत्र – विद्याशंकर शर्मा स्मृति सम्मान
डॉ. अरुण जैन – वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ – डॉ. आर.एम. मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड
रोहित जैन और कुलदीप ठाकुर– लाला दाऊदयाल अग्रवाल मेमोरियल अवार्ड
चंद्रप्रकाश सोनी – अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल पंचायत – अशोक जैन मेमोरियल अवार्ड
जीएल जैन – प्रधानाचार्य, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज – पं. वासुदेव शर्मा मेमोरियल अवार्ड
दिव्यांशी गौतम और रीनेश मित्तल – खिलाड़ी – मनमोहन अस्थाना मेमोरियल अवार्ड
संजय दुबे – साहित्य एवं संगीत – स्व. रोशनलाल गुप्त ‘करुणेश’ स्मृति सम्मान
वीर बालक अजय राज – वीरता – केवल चंद जैन मेमोरियल अवार्ड
डॉ. वी.डी. अग्रवाल – संस्थापक अध्यक्ष, पुष्पांजलि ग्रुप – श्रीकांत मिश्रा मेमोरियल अवार्ड
देवकी नंदन सोन – शू डिज़ाइनर – लखमीचंद जैन मेमोरियल प्राइड ऑफ आगरा अवार्ड
विजय शिवहरे – विधान परिषद सदस्य – जनसेवा सम्मान
वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे – अधिवक्ता – विधि सेवा सम्मान
राशि गर्ग – महिला सशक्तिकरण – श्रीमती तारेश जैन मेमोरियल अवार्ड
डॉ. शुभदा पांडेय – साहित्य – वैद्य चंपालाल मेमोरियल अवार्ड
एसपी सिंह – वरिष्ठ पत्रकार – डॉ. प्रणवीर चौहान स्मृति सम्मान
राजीव दीक्षित – संपादक, मून टीवी नेटवर्क – डॉ. प्रणवीर चौहान स्मृति सम्मान
सांसद हेमा मालिनी ने भेजी वर्चुअल शुभकामना
कार्यक्रम में विशेष रूप से फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी का शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संदेश में दिवंगत पति धर्मेंद्र की स्मृति में आयोजित इस समारोह के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के सच्चे नायकों को सम्मानित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने अबू धाबी से वीडियो संदेश भेजकर सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई दी और युवाओं को खेल एवं अनुशासन के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
जैन संत आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज ने वर्चुअल माध्यम से आशीर्वचन देते हुए कहा कि सेवा और समर्पण ही जीवन का वास्तविक आभूषण है।
लंदन से मॉडल रत्नावली ने भी वर्चुअल संदेश प्रेषित कर आयोजन की सराहना की और सम्मानित व्यक्तित्वों को शुभकामनाएँ दीं।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
समारोह में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ अरुण जैन, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ जेएन टंडन, रोहित गोयल, राकेश बेदी, प्रवेंद्र यादव, ब्रिगेडियर विनोद दत्ता, अमरेंद्र जैन, रंजीत सामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, निर्मल, स्वीटी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राहुल जैन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया। व्यवस्था हरिकांत शर्मा, एस.के. बग्गा, डॉ. अशोक कुशवाह, राजदीप सिंह ग्रोवर, राहुल जैन, रॉबिन जैन, ऋतुराज दुबे, स्वीटी चौहान, अंजली गुप्ता, आयुषी गुप्ता, ज्योति बुद्धिराजा, सृष्टि दुबे, डिंपल वर्मा, सृष्टि दुबे, सोना वर्मा, दीपू वर्मा, शिखा जैन, हिमांशु सक्सेना, विजय जैन, पूजा, आशीष, मनोज गोयल, रवि गिडवानी, सुशील जैन आदि ने संभाली।
स्वच्छ आगरा का संकल्प
समारोह के अंत में “स्वच्छ आगरा” का संदेश देते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का आह्वान किया गया।





