शिक्षा

Agra : आईसीएसआई आगरा चैप्टर की डिबेटिंग सोसाइटी ने किया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्री ऑफ़ इंडिया आगरा चैप्टर की डिबेटिंग सोसाइटी द्वारा “आईसीएसआई डिबेटिंग सोसाइटी डिबेट प्रतियोगिता” का नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीएस एग्जीक्यूटिव एवं सीएस प्रोफेशनल स्तर के लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी तार्किक क्षमता, प्रभावशाली अभिव्यक्ति एवं विषय पर गहन पकड़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस, अलीगढ़ एवं ग्वालियर से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के जोशीले तर्क-वितर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम को अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन सीएस अनुज अशोक, चेयरमैन, आगरा चैप्टर के प्रेरणास्पद मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य निर्णायक के रूप में सीएस बसंत कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य निर्णायकों में सीएस भरत हासानी, सीएस स्वप्नला गुप्ता एवं सीएस अर्पित बसलास शामिल रहे। सभी निर्णायकों ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सीएस एग्जीक्यूटिव स्तर पर विजेता टीम में सुहानी चतुर्वेदी, प्रेरणा गुप्ता, आस्था जायसवाल एवं नंदिनी जैन शामिल रहीं। वहीं सीएस प्रोफेशनल स्तर पर नमन शर्मा, वोल्गा गुप्ता, कार्तिक छाबड़ा, पायल कुशवाह एवं अंश गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम का गौरव प्राप्त किया।

व्यक्तिगत श्रेणी में मानसी, वंशिका एवं अर्पित जैन ने सर्वश्रेष्ठ वक्ता का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वैभव अग्रवाल, सुहानी चतुर्वेदी, नमन शर्मा, निकेता गोस्वामी एवं अंश गुप्ता (सीएस पाठ्यक्रम के छात्र) का विशेष सहयोग रहा।
आगरा चैप्टर के उपस्थित सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की बौद्धिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button