धर्म

Agra : भारत की विचारधारा विश्व शांति और आनन्द की प्रतिक-अतुल कृष्ण भारद्वाज

कण-कण में परमात्मा को देखने वाला धर्म है सनातन

-रामबाग में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन भारत माता के जयकारों से गूंजा पंडाल, जात-पात छोड़कर नेक बने रहने के लिए सनातनियों को एकजुट रहने की मिली सीख

मनोहर समाचार, आगरा। कण-कण में परमात्मा को देखने वाला धर्म है सनातन। भारत में रहने वाले लोग हर व्यक्ति में एक ही परमात्मा को देखते हैं, इसलिए इन्हें सनातनी कहते हैं। श्रीकृष्ण ने गीता मं कहा है जड़ और चेतन सभी में मैं हूं। जो सबके अन्दर परमात्मा को देखता हो भला वह किससे दुश्मनी करेगा। इसलिए भारत के लोग विश्व कल्याण की भावना रखने है। भारत विश्व गुरु बनेगा तो सम्पूर्ण विश्व में शांति और आनन्द होगा। यह बात रामबाग में योजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक मानस ममृज्ञ पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कही।

कहा कि सिर्फ हिन्दुत्व की सनातन विचारधारा की विश्व में शांति स्थापित कर सकती है। तीन समुन्द्र किसी देश के पास नहीं। भारत माता के तीन समुन्द्र पैर पखारते हैं। विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान, सबसे अधिक बारिश भारत के पास है। विश्व की सबसे अधिक भाषाएं हैं। भारत के लोगों में, बोली में हर चीज में विविधता है। संघ की शाखाओं को महत्व बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अच्छी विचारधारा से जुड़े और चरित्रवान बनें। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा ने कहा कि जात-पात को छोड़कर सभी के अन्दर हिन्दू होने का भाव जागृत होना चाहिए। हम सभी भारत माता के सपूत हैं। श्यामसुन्दर अग्रवाल ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुए सभी सनातनियों को एक रहकर नेक बने रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम के बारे में जानाकरी देते हुए बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगह-जगह विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सम्स्त हिन्दुओं को एकजुट करन के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

अग्रवाल संगठन रामबाग की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर व शॉल पहनाकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय कला व संस्कृति का परिचय दिया। सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। हाथों में भगवा लिए कोई बच्ची भारत माता के स्वरूप में थी तो कोई मां दुर्गा और मां लक्ष्मी के रूप में। बच्च् द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति व ईशभक्ति की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आरएसएस के विभाग प्रचारक रेहित, महंत गोपी गुरु, विहिप की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शर्मा, मोहित सक्सेना, पदम गौतम, जिला प्रचारक सचिन, ऋषि, ओमप्रकाश, गोपाल, श्यामसुन्दर, मंगल सिंह चौहान, सुभाष, अनुज, नमित, विमल, अरुण, गोपी गुरु आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button