Agra : भाविक संस्कार शाखा के 24वें विवाह समारोह में कन्याओं ने लगायी पिया के नाम की मेहंदी
ढोलक की थाप पर भजनों से शुरू हुआ महिला संगीत

-19 फरवरी को किया जायेगा विवाह समारोह
मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा इस वर्ष 24वाॅ सामूहिक विवाह समारोह बल्केश्वर महालक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें आज 6 कन्याओं ने पिया के नाम की मेहंदी लगायी। साथ ही महिला संगीत मे ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाये और भजनो पर नाच गाना किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के संरक्षक केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, अध्यक्ष- मनोज अग्रवाल ,पोली भाई, सचिव प्रशांत अग्रवाल कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल द्वारा व्यवस्थाओं को देखा गया।
कार्यक्रम में के के चौहान कैलाश चंद्र गुप्ता अजय अग्रवाल बी एन प्रदीप मित्तल जेपी बंसल रामकुमार गुप्ता ऋषि अग्रवाल नीरू गुप्ता मनीषा अग्रवाल राधा गुप्ता संगीता अग्रवाल निहारिका अग्रवाल नीतू बंसल संध्या मित्तल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहै।





