राज्य

Agra : लीडर्स आगरा अवॉर्ड’ देगा स्वच्छता और समाजसेवा का सशक्त संदेश

लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026’ के आमंत्रण पत्र का विमोचन

-सम्मान के साथ संकल्प का उत्सव : 18 श्रेणियां में 22 व्यक्तियों को किया जाएगा इस वर्ष सम्मानित

मनोहर समाचार, आगरा। लीडर्स आगरा संस्था द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘लीडर्स आगरा अवॉर्ड 2026’ के आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन समारोह बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी स्थित पुष्पांजलि सभागार में संपन्न हुआ।


समारोह में अध्यक्ष डॉ पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को हरी पर्वत स्थित शांति सागर सभागार (एमडी जैन, हरिपर्वत) में आयोजित होने वाला यह अवॉर्ड समारोह इस वर्ष हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नमन करते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा।

संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि लीडर्स आगरा अवॉर्ड केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का उत्सव है। हमारा उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को सामने लाना है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और शहर के विकास में योगदान दिया है।

महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि यह सम्मान विभिन्न समाजसेवियों की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। संस्था का प्रयास है कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहन मिले तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्राप्त हो। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 18 विभिन्न श्रेणियों में 22 विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा, व्यापार, चिकित्सा, खेल, साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीति, वीरता, गैर सरकारी संगठन, राष्ट्रप्रेम, पत्रकारिता, महिला शक्ति, शिक्षा, प्राइड ऑफ आगरा तथा श्रेष्ठ नागरिक जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में शहर के प्रबुद्धजनों से सुझाव एवं आमजन से प्राप्त नामांकन को आधार बनाया गया।

समारोह के दौरान ‘स्वच्छ आगरा’ का विशेष संदेश भी दिया जाएगा। संस्था द्वारा नागरिकों से आह्वान किया जाएगा कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाने में सक्रिय सहयोग दें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के सुपुत्र एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार, केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल और सांसद नवीन जैन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर पार्षद शरद चौहान, हरिकांत शर्मा, एसके बग्गा, डॉ अशोक कुशवाह, राजदीप सिंह ग्रोवर, राहुल जैन, रॉबिन जैन, ऋतुराज दुबे, स्वीटी चौहान, अंजली गुप्ता, आयुषी गुप्ता, ज्योति बुद्धि राजा, सृष्टि दुबे, डिंपल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button