धर्म

Agra : खप्पर प्रसादी के साथ हुआ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

मनोहर समाचार, आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा में खप्पर प्रसादी वितरण के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिवस सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दोपहर से देर रात तक चले खप्पर प्रसादी कार्यक्रम में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” के जयघोष और शिव भजनों की मधुर ध्वनि के बीच पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

समिति के संस्थापक आशीष सक्सेना ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि हल्दी-मेहंदी समारोह, भव्य शिव बारात, पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह और खप्पर प्रसादी जैसे आयोजनों के माध्यम से समिति ने सेवा, संस्कार और समरसता का संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

समिति अध्यक्ष अविनाश राणा ने कहा कि महोत्सव की सफलता समाज के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति के साथ समाज सेवा को जोड़ना ही समिति का मूल उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी नितिन कोहली, संरक्षक संजय मिश्रा, डॉ. चंदन कुमार, विजय श्रीवास्तव, रक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना, उमेश यादव, डिंपू चौधरी, रामकुमार गौतम, संतोष धाकरे, आशीष कुमार सिंह, दीपक सविता, श्याम बाबा, अमित शर्मा ,अमन कुमार सिंह, नितिन जैन, राहुल लवानिया, बबलू गौतम, कमल सैनी, संजय यादव, सुदेश यादव, निखिल गर्ग, रवि शर्मा, अमित कुमार, ऋतु सक्सेना, नेहा राणा, कुसुम ढाकरे, राखी ढाकरे, नीता पांडे, विभा सक्सेना, विनीत गौतम, गीता वर्मा, उषा यादव, नीलम गौतम, सरिता सिंह, सलोनी जौहरी आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button