Agra : गौमाता गौरव और भारतीय संस्कृति का संदेश देती फिल्म ‘गौदान’

मनोहर समाचार, आगरा। समाज में सकारात्मक जागृति और गौसेवा के प्रति श्रद्धा बढ़ाने के उद्देश्य से धार्मिक एवं प्रेरणादायी फिल्म गौदान का विशेष प्रदर्शन पारस पर्लस मॉल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी नागरिकों, गौभक्तों एवं परिवारों ने भाग लेकर फिल्म का अवलोकन किया।
फिल्म के प्रदर्शन के पश्चात दर्शकों ने इसे अत्यंत मार्मिक, प्रेरणादायी और संस्कारपूर्ण बताया। उपस्थित लोगों का कहना था कि फिल्म ने गौमाता के प्रति श्रद्धा, करुणा और संरक्षण की भावना को गहराई से जागृत किया। कई दर्शक भावुक भी हो उठे और उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं।
फिल्म में गौमाता को भारतीय संस्कृति, धर्म और मानवता का प्रतीक बताते हुए दया, सेवा और सह-अस्तित्व का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उपस्थित महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी इसे परिवार सहित देखने योग्य बताया। इस आयोजन में वयानी परिवार का विशेष सहयोग रहा। बबलू वयानी ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा, ऐसी धार्मिक और प्रेरणादायी फिल्में समाज में नैतिक चेतना और संवेदनशीलता को जागृत करती हैं। गौमाता के प्रति सम्मान और सेवा का भाव हमारी संस्कृति की पहचान है, यदि समाज इस संदेश को आत्मसात करे तो निश्चित ही सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के और भी संस्कारयुक्त एवं समाजोपयोगी आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया और इसे अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली पहल बताया। गुरद्वारा गुरु का ताल के हैड ग्रंथी बाबा हरबंस सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की।
इस दौरान मुख्य रूप से बबलू वयानी, मुखी भाई, पीयूष, मोहित, विकास, विनय, दादा रोचीराम, हेमंत भोजवानी, परमानन्द आतवानी,
जय प्रकाश धर्मानी, संजय नोतनानी, श्याममोहनानी, संजय सेठ, आरोही, जोत, कंचन, चांदनी, करिश्मा, पिरयांशी आदि उपस्थित रहे।





