खेल
Agra : भारत विकास परिषद् नवज्योति ने किया खेल स्पर्धा का आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। भारत विकास परिषद् नवज्योति की ओर से खेल स्पर्धा का आयोजन दयालबाग़ स्थित खेलगांव में किया गया। शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित कर की।

अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि “खेल स्पर्धा में शतरंज, बैडमिंटन, निम्बू रेस, म्यूजिकल चेयर, तम्बोला, तोलमोल के बोल प्रतियोगिता, पतंगबाजी, रस्साकस्सी और क्रिकेट का आयोजन किया गया। निम्बू रेस में, निकिता, सिजनि, टीना, अन्नंत, और दिव्यांग और तोलमोल के बोल प्रतियोगिता में रीना गर्ग व अन्नू शर्मा ने विजेता बने।”





