Agra : समाजसेवियों ने फहराया तिरंगा, मनाया गणतंत्र दिवस

मनोहर समाचार, आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. कालीचरण तिवारी स्थल, बेलनगंज चौराहा पर समाजसेवियों द्वारा हर्षोल्लास एवं देशभक्ति भाव के साथ तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में डॉ. राजीव शर्मा, ज्योति गुरु, हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी, अनुराग चतुर्वेदी (पार्षद), दीपक खरे (पूर्व पार्षद), श्याम भोजवानी (पूर्व पार्षद) संदीप तिवारी (लाला भाई ),चौ. अखिल यादव, राजकुमार खंडेलवाल, पं गिरीश शर्मा महंत पंचमुखी महादेव मंदिर, कृष्ण कान्त एडवोकेट, योगेश शर्मा, महंत नंदन गुरु मंदिर मथुरेश जी, कपिल खंडेलवाल, महंत अमित शर्मा, मोंटू बंसल, अंकुर गोयल, शंभू पंडित, सुनील केसरवानी, के.के. गुप्ता एडवोकेट, धीरज जैन, अरविंद पंडित, धीरज पंडित, नैतिक तिवारी, शकुन तिवारी, विपिन बाबा, मनोज जैन वैध, अनुज महेश्वरी, विजय शुक्ला, प्रभाकर शर्मा, रानू रावत, संजय शर्मा, मनीष खंडेलवाल, मयंक शर्मा आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, एकता एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। अंत में संदीप तिवारी एवं चौ. अखिल यादव द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता एवं प्रेरणादायी संदेश के साथ संपन्न हुआ।




