राज्य
Agra : वीरों की स्मृति में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोदला बीचपुरी रोड स्थित हरिओम केएसके पर वीरता सेवा सम्मान समिति द्वारा सेना एवं पुलिस को समर्पित समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दिवंगत कर्नल ओपी शर्मा और विंग कमांडर एम शर्मा की स्मृति में लगे 60 फीट ऊंचे तिरंगे को फहरा कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 108 महिलाओं को गैस के चूल्हे और सिलेंडर विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे ने वितरित किए।
इस दौरान संस्था के मानव शर्मा, मधु शर्मा, नितेश शिवहरे, अनुराग उपाध्याय, विधि शर्मा, संजय शर्मा, दीपक पुंढीर, अजब सिंह, एड दुर्गविजय सिंह शाक्य, अमित तिवारी, अनीता मुद्गल, रेखा शर्मा, नीलम, नूतन, रचना शुक्ला, अंजू, शिल्पा, रीत महरेश आदि उपस्थित रहे।





