राष्ट्रीय

Agra : जय हिन्द के जयघोष से गुंजायमान हुआ तिरंगा चौक 

तिरंगा चौक पर लगातार 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

अजीत नगर बाजार कमेटी के सहयोग से 9 साल से लगातार हो रहा ध्वजारोहण

मनोहर समाचार, आगरा। अजीत नगर तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट पर रोज की तरह सोमवार को भी तिरंगा फहराया गया मगर एक अलग शान से। ये झंडारोहण का 77 वें गणतंत्र दिवस का था। अजीत नगर बाजार कमेटी की ओर से तिरंगा चौक पर 2921वें दिन मुंबई से टीवी शो दी कपिल शर्मा शो की टीम से जुड़े संजीव कुमार ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए तिरंगा चौक सेल्फी पॉइंट प्रेरणा है। ये पूरे देश में अकेला ऐसा स्थान है जहां राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन 9 वर्ष से झंडारोहण हो रहा है। यहां ध्वजारोहण कर मुझे बड़ा गर्व महसूस हो रहा है।

कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि तिरंगा चौक का हाल ही में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर का सम्मान बढ़ा है। तिरंगा चौक पर रोजाना सुबह ठीक 10 बजे ध्वजारोहण होता है। रोजाना एक नए मुख्य अतिथि को बुलाकर पूरे राजकीय सम्मान से ध्वजारोहण कराया जाता है। मुख्य अतिथि सुबह 9:30 बजे अनिवार्य रूप से पहुंच जाते हैं। 9:45 बजे से 17-17 सेकंड के सायरन बजते हैं। 9:50 से 9:55 तक स्वागत व फोटो सेशन के बाद 17-17 सेकेंड के तीन सायरन बजते हैं और 9.59 मिनट पर राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण होता है। शाम को राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान से उतारा जाता है। बाजार कमेटी द्वारा मंच पर इंडियाज गोट टेलेंट शो फेम पी एस डांस ग्रुप ने देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन बी.एस. अब्बास ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button