खेल

Agra : बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने किया ‘गेम ऑन: इंडिया’स स्पोर्ट्स इंफ़्रा स्टोरी’ पुस्तक का विमोचन

 

मनोहर समाचार, आगरा। ताजनगरी के प्रखर बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित ‘ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट’ के दौरान आज एक विशेष उपलब्धि दर्ज की गई। ओलंपिक पदक विजेता और देश की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और साथ में डॉ. आर पी सिंह खेल निदेशक  उत्तर प्रदेश और लेखक विक्रम गुप्ता व विशाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक “Game On: India’s Sports Infra Story” का भव्य विमोचन किया।

यह पुस्तक भारत में खेलों के बुनियादी ढांचे (Sports Infrastructure) के विकास और अत्याधुनिक तकनीक के महत्व पर केंद्रित है। पुस्तक के लेखक विक्रम गुप्ता (MSG स्पोर्ट्स इन्फ्राटेक) ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य केवल खेल सुविधाएं बनाना नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की ऐसी तकनीक भारत में लाना है जिससे हमारे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेटफॉर्म मिल सके। यह पुस्तक भारत की उसी ‘इन्फ्राटेक’ क्रांति की कहानी है।”

विमोचन के दौरान मुख्य अतिथि सायना नेहवाल ने लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में जीत का आधार सही बुनियादी ढांचा और सही तकनीक होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक खेल जगत से जुड़े उद्यमियों, नीति निर्माताओं और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी।

इस अवसर पर बीना लवानिया, राहुल पालीवाल, विनोद शीतलानी, महेश नौटियाल, प्रवीण अग्रवाल, लव अग्रवाल, संजय कालरा और बैडमिंटन एसोसिएशन आगरा के सभी गणमान्य सदस्य और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रखर बैडमिंटन एकेडमी के परिसर में हुआ, जहाँ देशभर से आए मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button