Agra : ब्रेन ओ ब्रेन की तृतीय सुडोकू प्रतियोगिता हुई आयोजित
70 वर्षीय हीरा लखियानी बनीं प्रेरणा स्रोत, रजत पदक किया अपने नाम

-512 प्रतिभागियों ने दिखाई एकाग्रता, तर्कशक्ति और मानसिक कौशल
मनोहर समाचार, आगरा। बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों में मानसिक एकाग्रता, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से ब्रेन ओ ब्रेन संस्था द्वारा आयोजित तृतीय सुडोकू प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बल्केश्वर स्थित सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 512 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता विभव, डॉ. गिरधार शर्मा एवं ब्रेन ओ ब्रेन के डायरेक्टर राजीव खेतान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता विभव ने कहा कि सुडोकू जैसी मानसिक प्रतियोगिताएं बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और तार्किक सोच को विकसित करती हैं, जो शैक्षणिक एवं व्यावहारिक जीवन दोनों में सहायक सिद्ध होती हैं।
डॉ. गिरधार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी हैं और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती हैं।
ब्रेन ओ ब्रेन के डायरेक्टर अनुराग खेतान ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रेन ओ ब्रेन बच्चों के मस्तिष्क विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। आगरा की सिटी कोऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई।
ग्रुप ए में कक्षा 2 से 4 तक, ग्रुप बी में कक्षा 5 से 8 तक, तथा ग्रुप सी (ओपन कैटेगरी) में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र, अभिभावक एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए एवं बी के टॉप थ्री विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम को 2500 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये तथा तृतीय को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के सर्वोच्च 25 प्रतिशत प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप सी (ओपन कैटेगरी) के विजेताओं के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए, जिसमें प्रथम विजेता को 5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये तथा तृतीय को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कविता अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें सेमीफाइनल राउंड स्थानीय ब्रेन ओ ब्रेन सेंटर्स एवं स्कूलों में आयोजित हुए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के लिए ऑन द स्पॉट रियूबिक क्यूब प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसने बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह उत्पन्न किया।
इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 70 वर्षीय हीरा लखियानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और सभी के लिए प्रेरणा बनीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ओसवाल बुक्स का विशेष सहयोग रहा।
व्यवस्था मथुरा की सिटी कोऑर्डिनेटर शशि चतुर्वेदी, तथा आगरा के विभिन्न सेंटर्स की प्रमुख चयनिका अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, आलोक चंद्र, मोहित गर्ग, रीना चंद्र, रूपाली सिंघल, शिव्या जैन, श्वेता बंसल, गिन्नी दयालानी, सपना, तृप्ति मित्तल, मीनू कोहली ने संभाली।
प्रतियोगिता में रहे ये विजेता
कैटेगरी ए
चैंपियन: रिद्विक लखवानी
प्रथम रनर-अप: एकीशा अग्रवाल
द्वितीय रनर-अप: सानवी अग्रवाल
कैटेगरी बी
चैंपियन: समृद्धि जिंदल
प्रथम रनर-अप: रिधिका मंगल
द्वितीय रनर-अप: वान्या मित्तल
कैटेगरी सी
चैंपियन: गुंजन गर्ग
प्रथम रनर-अप: गुंजन जैन
द्वितीय रनर-अप: शैफाली अग्रवाल
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ओसवाल बुक्स का विशेष सहयोग रहा।
व्यवस्था मथुरा की सिटी कोऑर्डिनेटर शशि चतुर्वेदी, तथा आगरा के विभिन्न सेंटर्स की प्रमुख चयनिका अग्रवाल, आकांक्षा गुप्ता, आलोक चंद्र, मोहित गर्ग, रीना चंद्र, रूपाली सिंघल, शिव्या जैन, श्वेता बंसल, गिन्नी दयालानी, सपना, तृप्ति मित्तल, मीनू कोहली ने संभाली।
प्रतियोगिता में रहे ये विजेता
कैटेगरी ए
चैंपियन: रिद्विक लखवानी
प्रथम रनर-अप: एकीशा अग्रवाल
द्वितीय रनर-अप: सानवी अग्रवाल
कैटेगरी बी
चैंपियन: समृद्धि जिंदल
प्रथम रनर-अप: रिधिका मंगल
द्वितीय रनर-अप: वान्या मित्तल
कैटेगरी सी
चैंपियन: गुंजन गर्ग
प्रथम रनर-अप: गुंजन जैन
द्वितीय रनर-अप: शैफाली अग्रवाल




