अपराध

Agra : सात घंटे में खोली 97 लाख की चोरी, शू फैडरेशन ने किया सम्मान

फैडरेशन ने सीसीटीवी कैमरा व कंट्रोल रूम बनवाकर देने की घोषणा की

द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने जूता व्यापारी के हुई चोरी को सात घंटे में खोलने पर समस्त पुलिस टीम का किया सम्मान

मनोहर समाचार, आगरा। मात्र सात घंटे में 97 लाख की चोरी का मामला सुलझाने पर आज द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने समस्त पुलिस टीम के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में समस्त टीम को स्मृति चिन्ह व पटका पहनानकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसीपी वीरेन्द्र दुबे, फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा, एमएम गेट के थानाध्यक्ष रोहित जी, नाई की मंडी के थानाध्यक्ष हरेन्द्र जी ने फैडरेशन के संस्थापक स्व.राजकुमार सामा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।


फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री की सेवा सुरक्षा और संवेदना की बात को सत्यार्थ किया। मात्र सात घंटे में चोरी का मामला सुलझा दिया। सम्मान के साथ फैडरेशन द्वारा सीसीटीवी केमरा व कंट्रोल रूप बनवाकर देने की घोषणा भी की गई। इस तरह की चोरी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसमें मदगगार साबित होंगे सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम। जिससे व्यापारी सुरक्षित माहौल में अपने व्यापार को कर सकेंगे।

इस अवसर पर मौजूद एसीपी वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि व्यापारियों का विश्वास था पुलिस व सासन प्रशासन पर। जिस पर हम खरे उतरे। सही समय पर हमें सूचना मिले इसलिए भी हम अच्छा काम कर पाए। हम सभी घटनाओं के लिए अच्छा और सही करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने हाल ही में घटित अन्य घटनाओं की सफलता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र पुरुस्नानी, दिलप्रीत सिंह, अजय महाजन, अनिल लाल, हरीश वांजनी, सुरेश सीतलानी, गोवर्धन सुनेजा, संजय मगन,चाँद दीवान, प्रमोद जैन, मोना भाई, मुरलीधर जी, राजेश कर्मचंदानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम दास जी, दिलीप ख़ुबचंदानी, सुनील विज, भीष्म लालवानी,ईश्वर सेवकानी,ललित जी आदि उपस्थित रहे।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. थानाध्यक्ष रोहित कुमार थाना मदन मोहन गेट कमिश्ररेट आगरा।
2. उ0नि0 हरेंद्र कुमार थाना अध्यक्ष नई की मंडी, कमिश्ररेट आगरा।
3. उ0नि0 सौरभ सिंह प्रभारी साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
4. उ0नि0 अमित कुमार प्रभारी साइबर ऑपरेशन, काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
5. उ0नि0 शुभम सिद्धू, साइबर काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
6. उ0नि0 सुधांशु वाजपेयी साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
7. उ0नि0 सचिन रोशा साइबर सर्विलांस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
8. उ0नि0 विश्वेश्वर पंवार थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
9. उ0नि0 शिवम राठी थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
10. उ0नि0 विकाश थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
11. उ0नि0 मोहित कुमार थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।
12. कां0 अजय सिंह, कां0 आदेश, कां0 पवन, कां0 विजय, कां0 नितिन बालियान, कां0 अनूप, कां0 विनय साइबर सर्विलांस, काउंटर इंटेलीजेंस टीम, कमिश्ररेट आगरा।
13. कां0 शुभम वर्मा थाना एम0एम0गेट, कमिश्ररेट आगरा।

आपको बातादें पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट आगरा ने इस सराहनीय कार्य करने वाली टीम को 25,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button