राज्य

Agra : शहीदों को नमन के साथ ‘गणतंत्र दिवस के रंग कवियों के संग’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

मनोहर समाचार, आगरा। शहीदों को नमन एवं वंदन करते हुए साहित्य निधि एवं ओपन कला मंच द्वारा 28 जनवरी को आयोजित होने जा रहे ‘गणतंत्र दिवस के रंग कवियों के संग’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का उद्घोषणा एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन समारोह संजय प्लेस स्थित शू मार्केट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक कवि हीरेंद्र हृदय ने जानकारी देते हुए बताया कि “राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 28 जनवरी, बुधवार को खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में किया जाएगा। यह आयोजन सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा।” उन्होंने कहा कि “गणतंत्र दिवस की भावना को समर्पित यह आयोजन देशभक्ति, वीर रस और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत होगा।”

साहित्य निधि संस्था के कवि मोहित सक्सेना ने बताया कि “सम्मेलन की मुख्य वक्ता प्रो. आशु रानी, कुलपति डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय होंगी। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से पधारे ख्यातिप्राप्त कवि अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियाँ देंगे। इनमें प्रमुख रूप से शशिकांत यादव (देवास), डॉ. कमलेश शर्मा (इटावा), लटूरी लट्ठ (टूंडला), सपना सोनी (राजस्थान) तथा अजय गुप्ता ‘रंगीला’ (आगरा) शामिल हैं, जो अपनी काव्य-रसधारा से श्रोताओं को देशभक्ति एवं वीर रस से सराबोर करेंगे।”

आयोजक राकेश सक्सेना ने कहा कि “यह कवि सम्मेलन न केवल साहित्यिक उत्सव होगा, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का माध्यम भी बनेगा।”

आमंत्रण पत्र विमोचन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, कवि अजय गुप्ता ‘रंगीला’, मनोज गुप्ता बाबा, अनूप गुप्ता पुजारी, उमेश गुप्ता, सतीश चंद्र बंसल, प्रवीण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button