राज्य

Agra : भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर होगा भव्य समारोह

सविता सैन नन्द महासभा आयोजित करेगी बाइक रैली और वृद्धजन सम्मान समारोह

मनोहर समाचार, आगरा। सविता सैन नन्द महासभा की ओर से जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर का 102वां जन्मजयंती समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। बुधवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन पर समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन महासभा के पदाधिकारियों ने किया।

संस्थापक चंद्रभान सिंह समाधिया ने बताया कि “कर्पूरी ठाकुर जन्मजयंती समारोह को 24 जनवरी को राजपुर चुंगी स्थित कर्पूरी चौक पर मनाया जाएगा। सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाइक रैली की शुरुआत की जाएगी। जो प्रतिमा स्थल से शुरू होकर राजपुर रोड, शहीद नगर तिराहा, विवेकानंद चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, नेताजी सुभाष चंद्र चौराहा आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर समाप्त होगी। भारत रत्न देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 94435 पोस्ट कार्ड भेज कर धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।”

जिला अध्यक्ष मनीष मालोनिया ने बताया कि “समारोह में सविता समाज के लोग आगामी चुनावों में संख्या बल के आधार पर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी भी जोर देंगे। सविता समाज के मेधावी छात्र-छात्राओ व वयोवृद्धजन को वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। समारोह का उद्घटान मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य भुवन भूषण व विधायक प्रत्याशी गौरव नन्द करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button