धर्म

Agra : पंच परिवर्तन के संदेश के साथ विजय नगर में जुटेंगे हजारों लोग

राधाकृष्ण मंदिर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

मनोहर समाचार, आगरा। पंच परिवर्तन के माध्यम से हिन्दू समाज को जाग्रत करने को विजय नगर क्षेत्र में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। मंगलवार को विजय नगर हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से राधाकृष्ण मंदिर पर सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

अध्यक्ष छोटेलाल बंसल ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर पूरे विजय नगर के लोगों में भारी जोश देखने को मिल रहा है। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन में ब्रह्मकुमारी राज बहन, वृन्दावन से रसराज दास महाराज, बिहाराधीश से भंते धम्म बोधि थैरो, गुरुद्वारा गुरु का ताल से संत प्रीतम सिंह और क्षेत्रीय कार्यवाहक प्रमोद शर्मा धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज से जुड़े गंभीर विषयों पर व्याख्यान देंगे।

आयोजन सचिव अलोक आर्य ने बताया कि हिंदुत्व के जागरण से समाज में जाति, वर्ग, भाषा इत्यादि के आधार पर होने वाले अनेक प्रकार के भेदभाव धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। सम्मलेन का उद्देश्य एक सच्चरित्र, प्रामाणिक और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण करना है। इसी क्रम में 23 जनवरी को विजय नगर क्षेत्र में वाहन रैली निकाली जाएगी तथा 25 को न्यू विजय नगर कॉलोनी के चौराहा पर विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा।

कोषाध्यक्ष अजय तोषनीवाल ने बताया कि सम्मलेन में हज़ारो लोगो के शामिल होने की उम्मीद लगायी जा रही है। सभी को आमंत्रण भेजे जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद ऋषभ गुप्ता, उपमा गुप्ता, नितिन गोयल, नरेश चुग, सत्यवती गुप्ता, ललितेश गुप्ता, मनोज शर्मा, समीर चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, राजकुमार,नितिन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुशिल शर्मा आदि मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button