धर्म

आगरा : आंध्र प्रदेश से आई पुगनूर गायों के साथ मंडलायुक्त ने बिताया समय

गौ सेवा को जन–जन तक पहुंचाने का प्रेरक संदेश -मंडलायुक्त

मनोहर समाचार, आगरा। आंध्र प्रदेश से श्री मनकामेश्वर मंदिर, आगरा में गोपालन हेतु लाई गईं दुर्लभ पुगनूर प्रजाति की गायों के जोड़े मनसुखा और मनसुखी के साथ मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने कैंप कार्यालय पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने इन छोटी कद-काठी वाली विशेष प्रजाति की गायों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मंदिर प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि श्री मनकामेश्वर मंदिर का यह कदम समाज में गौ सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर रहा है।

मंडलायुक्त ने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि आम धारणा है कि घर में गोपालन करना कठिन कार्य है, इसके लिए अधिक स्थान और विशेष व्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है, जबकि यह पूरी तरह सत्य नहीं है। पुगनूर जैसी छोटी प्रजाति के गोवंश को पालने के लिए न तो अधिक स्थान चाहिए और न ही जटिल व्यवस्थाएं। जिस प्रकार लोग अपने घरों में अन्य पालतू पशुओं का पालन करते हैं, उसी प्रकार गोपालन भी सहज रूप से किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इससे लोग न केवल गौ सेवा के पुण्य के भागी बनेंगे, बल्कि गौ माता के शुद्ध दुग्ध से उन्हें आर्थिक समृद्धि का अवसर भी प्राप्त होगा। यह पहल सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक तीनों दृष्टियों से अत्यंत उपयोगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button